बेकार हो गया हूं !!
Video (Bekar Ho gaya hun)
किसी किताब के किरदार सा हो गया हूं,
बेहतर होने के चक्कर में बेकार हो गया हूं।
इस मोबाइल के डिजिटल जमाने में,
किसी रद्दी किताब सा हो गया हूं।
हिस्सा हिस्सा सबका होना है,
मगर मैं कॉपी का आखरी पन्ना,
थोड़ा थोड़ा फट के खराब हो गया हूं।
मैं सबका होने के चक्कर में,
कबाड़ हो गया हूं।
हाथ हाथ सबके पास जाके,
सबका कर्जदार हो गया हूं।
किसी ने संभाला किसी ने फेक दिया,
मैं एक फालतू समान हो गया हूं।
इधर उधर किसी कोने में दिखता हूं,
क्या करूं घर में ही घर से बाहर हो गया हूं।
दरवाजे चोकट सब सीमाएं है,
कभी इस पार तो कभी उस पार हो गया हूं।
सोचा ऐसा करके सबको खुशी मिलेगी,
मगर सबकी खुशी की खातिर मैं गुनहगार हो गया हूं।
आरे क्या बताऊं तुम्हे,
बेहतर होने के चक्कर में बेकार हो गया हूं।।
- बाG


Comments
Post a Comment